Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से करीब 03 लाख रुपये के अवैध पटाखें बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 09.09.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार अवैध पटाखों के गौदाम पर छापेमारी करते हुए अभियुक्त नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को नागौरी -1 बाला जी एन्कलेव शाहबेरी थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 लाख रुपये के अवैध पटाखें बरामद किए गए है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग निवासी नागौरी 1 बालाजी एन्क्लेव शाहबेरी उम्र 39 वर्ष मूल निवासी कस्बा जहाँगीराबाद बुलन्दशहर









