थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में 25000/- रूपये के पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेन्स, गोपनीय सूचना एवं सर्विलांस के माध्यम से सूचनाएं संकलित कर थाना सेक्टर-20 नोएडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0292/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वर्ष 2022 से फरार चल रहे एवं 25000/- रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त सुरेश को औखला बर्ड सैंचूरी मेट्रो स्टेशन के पीछे फुटओवर ब्रिज, कालिन्दी कुंज रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
*अपराध करने का तरीका*
अभियुक्त सुरेश उपरोक्त संजय पहाडिया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह द्वारा आपस में मिलकर रेकी कर ऐसे मकानों/प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जाता था, जहाँ चोरी करना आसान हो, तत्पश्चात योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना कारित की जाती थी। चोरी के दौरान मकान/प्रतिष्ठान में प्रवेश करने अथवा ताला आदि तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन, लोहे की छैनी, पेचकस, हथौड़ी तथा लोहे की आरी मय ब्लेड जैसे औजार अपने पास रखे जाते थे। गिरोह द्वारा चोरी की घटनाओं में एक्सयूवी-500 वाहन संख्या आरजे-11-सीए-0610 का भी प्रयोग किया जाता था। चोरी किए गए सामान को बाद में बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर उससे अपने आर्थिक खर्च एवं जीवन-यापन में उपयोग किया जाता था। अभियुक्त सुरेश के कब्जे से पूर्व में चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी एवं चोरी का सामान बरामद हुआ था तथा उसके कब्जे से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ था। इस प्रकार अभियुक्त सुरेश द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।









