थाना जारचा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मिले 08 वर्षीय बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को समय करीब रात्रि 11:00 बजे थाना जारचा पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान चौकी सैथली क्षेत्रांतर्गत श्री श्याम धर्म कांटा के पास एक लगभग 08 वर्षीय बालक लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला। पुलिस द्वारा बालक से पूछताछ कर उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया।
बालक ने अपना नाम ऋतिक पुत्र जितिन उर्फ जितेंद्र, निवासी इंदिरा गार्डन कॉलोनी, गली नंबर-01, मोहन नगर, थाना साहिबाबाद, कमिश्नरेट गाजियाबाद बताया। थाना जारचा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया तथा आवश्यक जानकारी एवं पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत बालक को उसके पिता जितिन उर्फ जितेंद्र के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना जारचा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।









