दादरी स्थित मोहन कुंज धर्मशाला में पब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक विनोद गोयल व हृदेश राव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी संस्थापकों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से चयनित बेस्ट शिक्षक को संस्था द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष संदीप भाटी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शिक्षकों को अपने कर्तव्य के लिए प्रेरित करना है, उनको सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना है और उन्हें याद दिलाना है

कि जिस कार्य के लिए हमें चुना गया है वो हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक श्रीचंद्र शर्मा रहे, जिन्होंने सभी के साथ मिलकर शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व संरक्षकों का मोमेंटो व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान कैलाश चौहान, राजेद्र प्रसाद, भोपाल खारी, विक्रांत नागर, अनिल नागर, जोगिंदर नागर, नरेंद्र कुमार शर्मा, एस के सिंह, हरेंद्र, विनोद नागर, सुशील, हरिओम शर्मा, जोगिंदर, जगत सिंह आदि व विभिन्न संस्थाओं के संस्थापक, प्रधानाचार्य, व शिक्षक मौजूद रहे।









