Blog

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा जाली करेंसी के साथ 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹200-₹200 के कुल 920 जाली भारतीय करेंसी नोट (कुल अंकित कीमत ₹1,84,000/-), ₹1000 नकद, घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 16.10.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाली करेंसी के साथ 04 शातिर अभियुक्त 1. अर्जुन सिंह पुत्र धार्ज सिंह 2. शशांक गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता 3. शान्तनु सिंह पुत्र रामसिंह 4. वैभव शुक्ला पुत्र अजय कुमार शुक्ला को ग्राम कोंडली पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से ₹200-₹200 के कुल 920 जाली भारतीय करेंसी नोट (कुल अंकित कीमत ₹1,84,000/-), ₹1000 नकद, घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर (बिना नंबर प्लेट) बरामद की गयी हैं।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त अर्जुन सिंह अयोध्या स्थित जेल में कुबेर सिंह नामक व्यक्ति के साथ वर्ष 2024 में बन्द था तभी दोनों की आपस में मुलाकात हुई। जेल में होने के दौरान दोनों द्वारा जाली करेंसी का कारोबार करने की योजना बनायी। योजना के तहत कुबेर सिंह, अर्जुन सिंह, शशांक गुप्ता व शान्तनु जाली करेंसी तैयार करते थे। अर्जुन सिंह अपने साथी शशांक गुप्ता, शान्तनु सिंह व वैभव शुक्ला के साथ मिलकर आम जनता में जाली नोटों को तीन गुना रूपयों का झांसा देकर नकली नोटों के बदले असली नोट लेकर अवैध लाभ अर्जित करते थे तथा बाद में सभी आपस में बाँट लेते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* अर्जुन सिंह पुत्र धार्ज सिंह निवासी ग्राम ग्वाडिया, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष, शिक्षा- 8वीं।
*2.* शशांक गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता निवासी ग्राम हैदरगंज, थाना कोतवाली,अयोध्या, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा- बी.कॉम अंतिम वर्ष।
*3.* शान्तनु सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम हरियरपुर, थाना कमलपुर, जिला सीतापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा-बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष।
*4.* वैभव शुक्ला पुत्र अजय कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम टंडौली, थाना महाराजगंज, अयोध्या, लगभग 19 वर्ष, शिक्षा- बीसीए अंतिम वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button