Blog

आज दिनांक  16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को लवकुश धार्मिक रामलीला दादरी के तत्वाधान में श्री अग्रसैन आदर्श इंटर कॉलेज में चल रही

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

रामलीला में सर्व प्रथम माता सबरी के आश्रम से श्री राम लक्ष्मण माता सीता की खोज में आगे जाते है जहाँ श्री राम जी व श्री हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ उसके बाद श्री हनुमान जी ने ऋष्यमूक पर्वत पर अग्नि को साक्षी करके श्री राम जी व सुग्रीव की मित्रता कराई ।सुग्रीव जी ने बताया

एक दिन हम मंत्रियों के साथ यहाँ बैठे थे तनु आकाश मार्ग से कुछ आभूषण गिराये हो सकता है वो माता सीता के हों ।सुग्रीव अपनी भाई बाली के वारे में राम जी को बताता है की किस तरह बाली ने उसे अपमानित करके व उसकी पत्नी को छीन कर राज्य से भगा दिया ।श्री राम जी पहले सात ताड़ो के पेड़ो को एक ही बाण से गिरा देते है उसके बाद बाली का बढ़ कर देते है ।

श्री राम जी लक्ष्मण जी को आज्ञा देते है की सुग्रीव का राज्याभिषेक करो व बाली पुत्र अंगद को युवराज बनाओ ।सुग्रीव जी वानर सेना को तैयार करते है माता सीता की खोज के लिए बहुत सुंदर मंचन राघव कला केंद्र के कलाकारो द्वारा किया गया

आज के यजमानों श्री कपिल सिंघल ,श्री सुनील शर्मा जी,श्री अमन कौशिक जी ,श्री पुनीत गोयल जी,श्री सजल सिंघल जी ,के द्वारा पूजन किया गया ।इस अवसर पर कमैटी के अध्यक्ष पवन बंसल ,महामंत्री केशव गोयल ,अंकित अग्रवाल ,वेदन शर्मा ,चन्द्रभान वशिष्ठ ,भूपेंद्र मंगल ,संजीव गर्ग ,पुनीत गर्ग ,राजीव गर्ग ,दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button