पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री साद मिया खान के पर्यवेक्षण में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस पोलिंग पार्टियों के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों, पुलिस बल की तैनाती, पोलिंग पार्टियों के ठहरने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

साथ ही मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









