गांव रूपवास में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक गोष्ठी का आयोजन हुआ
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी तहसील के रूपवास गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर संजय प्रधान जी के निवास पर गोष्ठी का आयोजन हुआ संचालन अमरजीत चौधरी ने किया गोष्ठी में सभी ने अपने-अपने विचार रखें जिसमें सभी बाहर से आए अतिथियों को पटका पहनकर माला पहनकर स्वागत किया जिसमें,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार नागर एडवोकेट एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह नागर जी ने गांव रूपवास में ग्राम वासियों से 31 अक्टूबर दिन शनिवार को समय प्रातः 10:00 बजे स्थान पटेल लोग संस्कृत संस्थान नॉलेज पार्क सेकंड ग्रेटर नोएडा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को लेकर अपील की किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के प्रदेश महासचिव किसान नेता राजकुमार रूपबास का कहना है कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जो 151 वी जयंती मनाई जा रही है उसमें हमारे ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे इस मौके पर सुखबीर सिंह आर्य जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रवीर जी संजय प्रधान अमरजीत अमित मुखिया श्योराज मुखिया किसान नेता राजकुमार रूपबास राज सिंह गुर्जर सत्तरपाल मुखिया राजकुमार एडवोकेट राम प्रकाश अरविंद भाटी शेर सिंह भाटी प्रवीण बेसोया,भिखारी भूमेश बलेसर संजीव एडवोकेट दीपक कसाना ऋषि नागर अर्जुन लीलू गुरुजी राम सिंह इंदर ब्रह्म सिंह रणवीर प्रमुख उमेश सेलकराम,आदि मौजूद रहे









