अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने बताया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा 27 अक्टूबर को दिल्ली में एक गुर्जर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस सम्मेलन में आयोजको के द्वारा आज तक यह नहीं बताया गया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन हैं आयोजन टीम भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है इस गुर्जर महासभा में ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं और अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए यह लोग इस सम्मेलन को करने का काम कर रहे हैं इनके द्वारा समाज के लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया जिससे लगे कि यह लोग समाज के उत्थान के लिए कोई कार्य कर रहे हैं पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा जो भी गुर्जर सम्मेलन दिए गए हैं उन सम्मेलनों में दूसरे समाज के लोगों को मुख्य अतिथि बनाया गया है क्योंकि यह लोग गुर्जर समाज को इकट्ठा करके राजनीति के अंदर कोई बड़ा पद पाना चाहते हैं श्याम सिंह भाटी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक दिन पहले ग्रैजुएट एमएलसी का चुनाव हुआ था जिसमें गुर्जर समाज से केवल एक व्यक्ति चुनाव लड़ा लेकिन इस महासभा द्वारा कोई भी संदेश समाज को नहीं दिया गुर्जर महासभा समाज के इस व्यक्ति का समर्थन कर रही है इसलिए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा तय किया गया है कि यदि इन लोगों ने समाज के लोगों की अनदेखी की तो दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचकर काले झंडे दिखाने का काम किया जाएगा श्याम सिंह भाटी ने कहा कि इस संगठन के पदाधिकारी भाजपा के पदाधिकारी हैं और समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा गुर्जर समाज का अपमान किया गया है चाहे वह दादरी की घटना हो चाहे मध्य प्रदेश की घटना हो चाहे वह राजस्थान की घटना हो जिसमें 72 गुर्जर समाज के लोगों को खुलेआम गोलियां चलवा कर मौत के घाट उतार दिया था यह लोग ऐसी पार्टी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं जो की बेहद ही शर्मनाक है यदि इन लोगो ने दूसरे समाज के लोगो को मुख्य अथिति बनाया तो इनको काले झंडे दिखाये जायेगे और कहा कि यह लोग कहते हैं कि उनका संगठन 1908 से कार्य कर रहा है जबकि उनके संगठन का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2013 में हुआ है









