समूह गान प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल ने मारी बाजी। समूह गान प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
सिटी हार्ट स्कूल समूह गान में रहा अव्वल।
भारत विकास परिषद दादरी द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता 2024 का आयोजन आर जी. गार्डन फार्म हाउस में संम्पन हुआ। दादरी के विभिन्न स्कूलों से टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमो ने संस्कृत व हिंदी दोनों में राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक में से गान किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल से दो जजो को नियुक्त किया गया, दोनों के संयुक्त अंको का मिलान कर सर्वधिक अंक प्राप्त करने वाले को विजय घोषित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा सर्वधिक अंक प्राप्त कर सिटी हार्ट स्कूल को विजयी घोषित किया।

सिटी हार्ट स्कूल पिछले दस साल से प्रथम स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। भारत विकास परिषद के साथियो ने सभी बच्चों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल के लिए चमचमाती ट्रॉफी से स्कूल प्रबंधक संदीप भाटी व प्रधानाचार्या रुचि भाटी को सम्मानित किया।
द्वतीय स्थान पर सेंट हुड कान्वेंट स्कूल व तृतीय स्थान डिसेंट स्कूल रहा।
इस दौरान पुनीत सिंघल, गौरव गर्ग नरेंद्र शर्मा, प्रमोद बंसल, टीका राम शर्मा, अशोक गोयल, अजय गर्ग, रुचि भाटी, संदीप भाटी, रजनीश शर्मा, आदि मौजूद रहे।









