Blog
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल, दादरी के कक्षा 12 के छात्रों ने दादरी के सभी स्कूलों में सबसे अधिक नंबर लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

प्रथम स्थान पर अंशुल शर्मा ने बायोलॉजी में 100 अंकों के साथ 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किए, द्वितीय स्थान पर तनिष्क डाहलिया ने 92.40 प्रतिशत अंक, तृतीय स्थान पर मंथन चौधरी ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त

किए तथा चौथा स्थान प्राप्त करने वाले दक्ष भाटी ने 90.00 प्रतिशत अंकों के साथ अकाउंटेंसी में 97 अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन श्री सुभाष चंद शर्मा जी ने सभी पास होने वाले बच्चों को उनके अच्छे परिणाम के

लिए शुभकामनाएं दी और अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को अभी से बोर्ड परीक्षा की अच्छे से तैयारी करने के लिए

कहा,स्कूल की सभी शिक्षकों को भी उन्होंने परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।









