रोटरी क्लब दादरी द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के कार्यक्रम के अनुसरण में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज विशेष पौधारोपण महा अभियान चलाया गया जिसमें सभी रोटेरियन साथियों ने टोलियाँ बनाकर अलग अलग विद्यालय में जाकर एक *साथ एक समय में* 13 विद्यालयों तथा एक पेट्रोल पंप पर जाकर फल, फूल एवं औषधि के 101 पौधों का रोपण किया Iव

द्यालयों के बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया I पर्यावरण के सरक्षण हेतु उठाये गये इस डिस्ट्रिक्ट 3012 के कदम निश्चित ही एक बड़ा बदलाव लाने के साक्षी बनेंगे ऐसी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है I विद्यालय जिनमे पौधारोपण किया गया :

सिटी हार्ट अकादमी, दादरी पब्लिक स्कूल, केशव कान्वेंट स्कूल, नन्ही दुनिया इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल, सी. एस. सिद्धार्थ अकादमी, सेंट हुड कान्वेंट स्कूल, सनराइज अकादमी, सिद्धिविनायक पब्लिक स्कूल, शैफाली पब्लिक स्कूल,डि

सेंट पब्लिक स्कूल, हारवर्ड अकादमी, जी. आर. ग्लोबल अकादमी एवं शर्मा फिलिंग स्टेशन I* सभी विद्यालय संचालकों का सहयोग करने के लिये हार्दिक धन्यवाद

सभी रोटेरियन साथियों का ह्रदय की गहराइयों से आभार जो आपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अग्रणी एवं ऊर्जावान उपस्थिति एवं सौहार्दपूर्ण सहयोग भावना का प्रदर्शन कर समाज हित में बड़ा कार्य किया I
सादर आभार









