Blog

माननीय न्यायमूर्ति अजय भनोट ने राजकीय बाल गृहों का निरीक्षण कर थीम पार्क का किया उद्घाटन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 25 जुलाई 2026

माननीय न्यायमूर्ति/अध्यक्ष, माननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खंडपीठ एवं प्रशासनिक न्यायाधीश अजय भनोट द्वारा राजकीय बाल गृह (किशोर), फेस-2, नोएडा में निरुद्ध किशोरों के सर्वांगीण विकास हेतु योग, आउटडोर गतिविधियों एवं खेलकूद के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित थीम पार्क का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के उपरांत माननीय न्यायमूर्ति द्वारा “पायलट प्रोजेक्ट” के अंतर्गत बच्चों के योग, मेडिटेशन, खेल, थिएटर, पेंटिंग एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण (वोकेशनल ट्रेनिंग) आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निरुद्ध किशोरों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) एवं राजकीय बाल गृह (किशोरी), सेक्टर-62, नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आवासित बालिकाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु

संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, कौशल विकास एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में बेहतर प्रयास किए जाने का सुझाव दिया गया। साथ ही, थीम पार्क में माननय न्यायमूर्ति एवं माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
माननीय न्यायमूर्ति द्वारा आवासित बालक-बालिकाओं के सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं के लिए बेहतर प्रयास किए जाने तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव, प्रथम, चेयरमैन/न्यायिक शेल्टर होम कमेटी एवं प्रधान न्यायाधीश, अतिरिक्त परिवार न्यायालय सीमा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार-चतुर्थ, प्रधान मजिस्ट्रेट हृषीकेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, निदेशक, हार्टीकल्चर, नोएडा विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर आनंद मोहन तथा संबंधित प्रभारी अधीक्षक/अधीक्षिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button