पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना जारचा कार्यालय पर आगामी चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए

मौके पर ही यथोचित निराकरण के प्रयास किए गए। त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
साथ ही थाना जारचा के पुलिस स्टाफ की अलग से बैठक आयोजित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।









