पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की प्रभावी कार्यवाही से बाइक ट्रांसपोर्ट फ्रॉड की शिकायत पर पीड़ित को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी गई।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा बाइक ट्रांसपोर्ट फ्रॉड से संबंधित शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया।
पीड़ित द्वारा बाइक ट्रांसपोर्ट के दौरान हुई धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित किया गया। लगातार की गई प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की मोटरसाइकिल सकुशल उसे सुपुर्द कराई गई।
मामले के सफल निस्तारण के उपरांत पीड़ित के द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम से भेंट कर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि ऑनलाइन खरीद-फरोख्त, ट्रांसपोर्ट बुकिंग अथवा अन्य किसी भी ऑनलाइन सेवा का उपयोग करते समय केवल सत्यापित एवं विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर थाना/साइबर सेल से संपर्क करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।









