थाना दादरी पुलिस द्वारा गाली गलोच, मारपीट व वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल नाजायज 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.07.2026 को वादी श्री वीरेन्द्र सिंह पुत्र मनवीर सिंह नि0 ग्राम कोट, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ गाली गलौच व मारपीट करना व वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध मे दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 351/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/3(5)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 24.07.2026 को वादी श्री वीरेन्द्र सिंह पुत्र मनवीर सिंह नि0 ग्राम कोट, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ गाली गलौच व मारपीट करना व वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध मे दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 351/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/3(5)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 25.07.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त 04 अभियुक्तगण 01.अजय पुत्र भभूती उम्र करीब 24 वर्ष 02. प्रशान्त पुत्र पप्पू उम्र करीब 19 वर्ष 03. गौरव पुत्र विजयपाल निवासीगण ग्राम मायचा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष 04. महेश उर्फ मोनू पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम कोट थाना दादरी गौ0बु0नगर उम्र करीब 30 वर्ष को आनन्दपुर गाँव को जाने वाले रास्ते पर शमशान घाट (कोट गाँव के) के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अजय उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल नाजायज 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।









