Blog

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 10 दो पहिया वाहन व अवैध शस्त्र बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 23.07.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 03 शातिर अभियुक्त 1. विकास कुमार पुत्र संजय कुमार 2. रोहित पुत्र सुरेश 3. कुलदीप पुत्र हरिचन्द को गढ़ी शाहपुर कट, सेक्टर-131 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 09 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व अभियुक्त विकास के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

*अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तगण विकास कुमार, रोहित एवं कुलदीप एक संगठित वाहन चोर गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय रहकर दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण मॉल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, बाजार एवं आवासीय क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी कर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे तथा पहचान छिपाने के लिए उनके इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर को घिसकर मिटा देते थे बाद में मौका पाकर इन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। गिरोह का सरगना विकास कुमार अपने पास अवैध तमंचा एवं कारतूस रखता था। अभियुक्तगण चोरी किए गए वाहनों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिल्ली एवं नोएडा क्षेत्र से कई वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों की निशानदेही सेक्टर-131 नोएडा स्थित यमुना डूब क्षेत्र की घनी झाड़ियों में से चोरी की मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बरामद की गई है। अभियुक्तों से गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्तियों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button