थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अपने बेटे की गैर इरादतन हत्या करने वाला वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना नॉलेज पार्क पर वादिया द्वारा आकर बताया कि दिनांक 20.06.2026 को उसका पति देवेन्द्र शराब के नशे में घर आया और पुत्र करन से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। अगले दिन दिनांक 21.06.2026 को प्रातः लगभग 5:00 बजे देवेन्द्र पुनः घर आया और झगड़ा करते हुए पुत्र करन के सिर पर डंडे से मार कर फरार हो गया। घायल करन को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 22.06.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 24.07.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलैक्ट्रॉनिक सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त घटना कारित करने वाला वांछित अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र स्व0 परमानन्द को एक्सपोमार्ट से तुगलपुर की ओर जाने वाली गंदे नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बाँस का डंडा) बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
देवेन्द्र पुत्र स्व0 परमानन्द निवासी ग्राम गडौली, थाना बिल्सी, बदायूँ वर्तमान पता ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 47 वर्ष।









