Blog

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 22.07.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 247/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 109, 3(5), 191 बीएनएस में वांछित अभियुक्त 1.आयुष कुमार सिंह पुत्र चन्द्र भूषण सिंह 2.आयुष मिश्रा पुत्र यतेन्द्र मिश्रा 3.आत्मन मिश्रा पुत्र देवेश मिश्रा 4.सुमित पुत्र सतेन्द्र कुमार 5.कपिन्दर सिंह पुत्र दरोगा सिंह को गोल चक्कर सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों कार बरामद की गयी है।

दिनांक 17.07.2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-58 पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि ग्राम नवादा मार्केंट में गाड़ी की साइड लगने को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-247/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 109, 3(5), 191 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*अभियुक्त का विवरण-*

1.आयुष कुमार सिंह पुत्र चन्द्र भूषण सिंह निवासी सुखपुरा, थाना सुखपुरा, जिला बलिया वर्तमान पता चाई फाई, ग्रेटर नोएडा उम्र 23 वर्ष।
2.आयुष मिश्रा पुत्र यतेन्द्र मिश्रा निवासी गाँव झारखण्डी कुंडा घाट, थाना एम्स, जिला गौरखपुर वर्तमान पता औमेक्स, अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा उम्र 21 वर्ष।
3.आत्मन मिश्रा पुत्र देवेश मिश्रा निवासी गायत्रीपुरम, सिविल लाईन, थाना सिविल लाइन, जिला गोण्डा वर्तमान पता औमेक्स, अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा उम्र 22 वर्ष।
4.सुमित पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सिघोंल, थाना बेलागंज, जिला गया, बिहार वर्तमान पता औमेक्स, अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा उम्र 18 वर्ष।
5.कपिन्दर सिंह पुत्र दरोगा सिंह निवासी महादेव झारखण्डी कुन्डा घाट, थाना एम्स, जिला गोरखपुर वर्तमान पता दनकौर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र 21 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button