Blog
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनांक 25.09.2024 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये थाना इकोटेक-3 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2024 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट, जिसकी विवेचना थाना सूरजपुर द्वारा की जा रही थी,उक्त अभियोग में वांछित गैंगस्टर रवि शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा को जैतपुर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये है। अवैध तमंचा व कारतूस रखने के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 537/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रवि शर्मा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त रवि शर्मा के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर लूट जैसे जघन्य अपराध कारित किये गये है।









