थाना सूरजपुर पुलिस व सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम द्वारा घरों में घुसकर चोरी व लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़/पुलिस कॉम्बिंग के दौरान 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त कार, चोरी की विदेशी मुद्रा एवं चोरी के आभूषण बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 12.07.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस व सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घरों में घुसकर चोरी व लूट की घटनाओं का सफल अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त (घायल) 1. वीरपाल पुत्र होरीलाल 2. विजयपाल पुत्र किशनपाल एवं पुलिस कॉम्बिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1. अर्जुन कश्यप पुत्र कुंभकरण 2. अवधेश पुत्र नेमसिंह को

सूरजपुर वेटलैंड की ओर स्थित जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस एवं 01-01 जिंदा कारतूस (.315 बोर), घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार (पंजीकरण संख्या DL1ZD3130), मु0अ0सं0-384/2026 से संबंधित विभिन्न देशों की 56 विदेशी मुद्रा के नोट, 02 हाथ घड़ियां, तथा मु0अ0सं0-372/2026 से संबंधित पीली धातु की 02 चेन, 01 अंगूठी, 01 पेंडेंट, 01 कान का झुमका, चेन के 03 टुकड़े (नगनुमा), चेन के 02 टुकड़े, सफेद धातु की 01 चेन, 14,275/- रुपये नकद एवं 01 जापानी मुद्रा बरामद की गई।
*अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑनलाइन बुकिंग एप के माध्यम से टैक्सी चलाने का कार्य करते थे। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04/05.07.2026 की रात्रि में सुनियोजित तरीके से पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में स्थित घर को निशाना बनाया। घटना के दौरान वीरपाल एवं अवधेश सोसाइटी की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किए, जबकि विजयपाल एवं अर्जुन अपनी कार तथा झाड़ियों की आड़ में सोसाइटी के बाहर रहकर आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी कर रहे थे। अभियुक्त वीरपाल ने बताया कि वह एक मकान में घुसा, जबकि अवधेश बाहर निगरानी कर रहा था। मकान की प्रथम मंजिल पर महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। महिला के जाग जाने पर उसे डरा-धमकाकर गहने व नकदी रुपए तथा एक बैग भी ले लिया बैग में महिला का पैन कार्ड भी था। अभियुक्तों ने बताया कि उसी रात उन्होंने सोसाइटी के एक अन्य मकान का दरवाजा तोड़कर भी चोरी की। वहां से एक बैग, विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा, भारतीय रुपए तथा 02 घड़ियां चोरी की थी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* वीरपाल पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष।
*2.* विजयपाल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम मौजमपुर, थाना सोरो, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*3.* अर्जुन कश्यप पुत्र कुंभकरणग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*4.* अवधेश पुत्र नेमसिंह निवासी ग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।









