Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
थाना जेवर पुलिस द्वारा दिनांक 22.07.2026 को हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्तों—1. झम्मन पुत्र श्याम, 2. भोला उर्फ दिनेश पुत्र लक्खी, 3. विजय उर्फ बिज्जो पुत्र लालचंद एवं 4. विक्रम पुत्र श्याम—को छातंगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त झम्मन के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) एवं 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा अभियुक्त भोला उर्फ दिनेश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) एवं 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त झम्मन ने अपने साथियों भोला उर्फ दिनेश, विजय उर्फ बिज्जो एवं विक्रम के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्र पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button