Blog
थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा, यातायात उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता करने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की नीयत से दुर्घटना करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनांक 18.12.2023 को थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा, रजनीगंधा चौराहे के पास सेक्टर 19 में यातायात उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता व जान से मारने की नीयत से दुर्घटना करने वाले वांछित अभियुक्तों 1. रोहित वैसोया उर्फ अजय कुमार पुत्र खजान सिंह (2) गुरकीरत सिंह पुत्र स्व0 मनिन्दर सिंह को सेक्टर 19 झुग्गी झोपडी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभिुयक्तों द्वारा दिनांक 17.12.2023 को यातायात उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता व जान से मारने की नीयत से दुर्घटना कर तेजी से अपनी कार को भगाने की घटना कारित की गयी।









