Blog

उम्मीद संस्था द्वारा राजे कसाना को पश्चिमी क्षेत्रीय टीम का सदस्य मनोनीत किए जाने पर फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर एवं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा यूनियन के प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपवास ने कहा कि राजे कसाना का यह मनोनयन उनकी सक्रियता, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। वह जनहित में कार्य करने को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं राजे कसाना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,

उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाजहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौक़े पर मास्टर ब्रह्म सिंह मास्टर बाल चंद नागर प्रधानाचार्य जागेश कुमार इंद्र नागर कपिल प्रधान अरुण प्रधान चाहत राम बाबू जी राजकुमार रूपबास डॉ देवेंद्र कुमार नागर उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button