Blog

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 04.09.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्त 1. मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम 2. गौरव पुत्र अनिल 3. ललित पुत्र सुशील कुमार को ओमीक्रोन 3 सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मुजैद के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 03 जिंदा कारतूस .32 बोर, अभियुक्त गौरव व ललित के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से सीजशुदा मोटरसाइकिल अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट बरामद की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम निवासी कस्बा बिलासपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*2.* गौरव पुत्र अनिल निवासी ग्राम पीपलका, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 33 वर्ष।
*3.* ललित पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम भटौना, थाना गुलावटी, बुलंदशहर वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button