थाना फेस-3 पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 10 दो-पहिया वाहन व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 04.09.2026 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 शातिर अभियुक्त 1.वंश पुत्र प्रमोद को HP पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड, सेक्टर-71 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है

तथा 02 बाल अपचारियों का पुलिस संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 09 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 01 तमंचा .315 बोर व 02 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
*पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की चोरी करता था तथा आमजन को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अपने पास अवैध शस्त्र भी रखता था। चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को वह ऐसे स्थानों पर एकत्रित करता था, जहाँ आमजन का आवागमन न हो। इसके बाद वह इन वाहनों को अपनी मजबूरी बताकर राह चलते हुए व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच देता था तथा उनसे प्राप्त धनराशि को अपने व्यक्तिगत खर्च एवं शौक-मौज में व्यय कर देता था।









