Blog

माता दयावती जी की स्मृति में दुजाना गांव में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी : ग्राम दुजाना, थाना बादलपुर, तहसील दादरी, जिला गौतम बुद्ध नगर में माता दयावती जी की पावन स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन दिनांक 5 सितम्बर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह शिविर रामकौर बालिका विद्यालय, दुजाना के प्रांगण में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप के आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रत्येक माह की 5 तारीख को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से अब तक लगभग 4900 जरूरतमंद मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। इस निःशुल्क सेवा का लाभ गौतम बुद्ध नगर के साथ-साथ बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, एटा, मैनपुरी, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे दूरदराज जिलों से आने वाले मरीज भी उठा चुके हैं।
शिविर में मोतियाबिंद की जांच, परामर्श तथा आवश्यक मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। कैंप के दौरान सभी व्यवस्थाएं सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए की जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
मरीजों से अनुरोध है कि पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी जैसे वोटर आईडी, बैंक पासबुक, विद्युत बिल या पैन कार्ड साथ लेकर आएं।

Related Articles

Back to top button