Blog

तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 189 शिकायतें दर्ज

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 05 सितंबर 2026

जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इसी प्रकार तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button