ग्रेटर नोएडा में दबंगो का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसके। चलते दादरी कोतवाली एरिया के जीटी रोड पर स्तिथ कार वर्कशॉप मै एक कार के ए सी को ठीक करने से मना करने पर दबंगो ने गाली गलौच करते हुए
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुलाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा मारपीट में चार लोग घायल हो गए वही मारपीट की पूरी वारदात किसी ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर ली और शोशल मीडिया पर वायरल कर दी पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है जिसपर पुलिस ने अपनी जांच शुरी कर दी है।

ग्रेटर नोएडा ले दादरी कोतवाली एरिया के नवीन मंडी के पास एक कार वर्कशॉप में काम करने वाले युसुब खान का कहना है कि वह रोज की तरहा अपनी वर्कशॉप में काम कर रहा था तभी एक शिफ्ट कार में सवार दो लोग आते है और कार का ए सी ठीक से काम ना करने की बात करते है जब पीड़ित कार का ए सी देखता है तो कार सवार से कहता है कि वह यह ए सी ठीक नही कर सकता है आप किसी दूसरे ए सी ठीक करने वाले मिस्त्री को अपनी कार दिखाओ जिसपर दबंग इतने नाराज हो जाते है

और वर्कशॉप संचालक को गालियां देने लगते है पीडित इसका विरोध करता है और इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस से करता है लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दबंग अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले जाते है जिसके कुछ देर के बाद ही दबंग अपने कई और साथियों के साथ आकर वर्कशॉप संचालक व अन्य लोगो के साथ लाठी डंडे से जमकर पिटता है जिसमे चार लोग घायल हो जाते है वहा मौजूद किसी ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर शोशल मीडिया में वायरल कर दी पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की है

जिसपर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है लेकिन देखने वाली बात है कि दबंगो के हौसले इस कदर बुलन्द है कि एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्य सेली पर सवाल खड़े कर रही है क्या ऐसे दबंगो पर पुलिस सख्त कारवाई कर पाएगी









