दादरी सरकारी अस्पताल पर श्रमिकों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

विश्व मलेरिया दिवस का हुआ आयोजन
माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर महोदय के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पियावली, जारचा, खंडेरा, बसंतपुर पर श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया! दादरी सीएचसी के श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार के द्वारा किया गया ! साथ ही केंद्र पर विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार के द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि अपने आसपास सफाई रखें और पानी का जमाव ना होने दें जिससे कि मलेरिया की बीमारी को दूर भगाया जा सके पूरे कपड़े पहने और मच्छरों को भगाने के लिए उपकरणों का इस्तेमाल करें!
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी पर निशुल्क श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 55 श्रमिकों और उनके परिवार की जांच की गई और दवाई वितरित की गई l
आरोग्य मेले में फिजिशियन डॉक्टर सोना प्रियदर्शी, लैब टेक्नीशियन श्रीमती ज्योति एवं फार्मासिस्ट हरेंद्र नागर के द्वारा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनकी काउंसलिंग की गई l साथ हीआयुष्मान कार्ड के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई l
इस मौके पर डॉक्टर गुरप्रीत कौर, डॉक्टर शशी कौशल प्रभा, डॉ अमित कुमार,डॉ अनिल कुमार, कपिल चौधरी, लवली मलिक, शाहनवाज चौधरी, राहुल बाटला,देवेंद्र निमेष, निशा सिंह आदि उपस्थित रहे।









