Blog
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव में प्रशासन और खनन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप। किसान के नाम पर जमीन समतल करने की परमिशन लेकर खनन माफियाओं द्वारा बड़े-बड़े गहरे गड्ढे किए
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जाने का मामला सामने आया पोपलेन मशीन से मिट्टी का खनन कर उसे मोटे दामों पर बेचा जा रहा था। गांव के रास्तों से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कार्रवाई में खनन विभाग ने एक ट्रक जब्त किया, जबकि पोकलेन मशीन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।









