Blog

दादरी, 31 अक्टूबर 2026। शैफाली पब्लिक स्कूल, रेलवे रोड, दादरी में कौशल बोध मेले का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यक्रम में दादरी की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, नगर पालिका की ई.ओ. श्रीमती शालिनी गुप्ता, विद्यालय के निदेशकगण, प्रधानाचार्या, जारचा की एच.एम. तथा रेलवे रोड की एच.एम. सुश्री प्रोमिता शर्मा उपस्थित रहीं।

मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यशील मॉडलों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। सोफिया, इक़रा, अबू हुरैरा, ज़ोया, भरत, अवनी, मोनल, आतिका, प्रत्यक्ष और हानिका सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर शिक्षिकाएँ पूजा, गुलफिशा, निशा अनुरागी, निशा गर्ग, वंदना, चेतना, वृंदा एवं तोशी भी उपस्थित रहीं। सुश्री प्रोमिता शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जीवन-कौशल विकसित करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें नवाचार एवं व्यावहारिक शिक्षा के लिए प्रेरित करना थ

 

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button