Blog

बुलंदशहर में जलभराव के दौरान नाले में बही 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कश्यप का शव आज गांव चावली के पास काली नदी से बरामद कर लिया गया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे ही शव मिला। शहर में शोक की लहर दौड़ गई और पोस्टमार्टम हाउस पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधि विधान के बाद चारु का शव सीधे भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट लाया गया।

अंतिम संस्कार में उमड़ी जनसैलाब के कारण श्मशान घाट पूरी तरह भर चुका था, जहां पैर रखने की भी जगह नहीं बची। हालात ऐसे थे कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं को भी अपनी

गाड़ियां दूर छोड़कर पैदल श्मशान घाट पहुंचना पड़ा। इस दुखद घड़ी में हर धर्म और वर्ग के लोग मासूम को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button