Blog
थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 15 दो-पहिया वाहन, ₹2200/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 31.07.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्त (1) राजीव चौहान पुत्र रमेश चौहान (2) अजय कुमार पुत्र विजेन्द्र (3) सचिन कुमार पुत्र धनी राम (4) कृष्णा शेरा पुत्र हरिकेश शेरा (5) विजय कुमार पुत्र नथ्थू कुमार (6) बृजेश कुमार पुत्र चरण सिंह को सर्विस रोड सेक्टर-27 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 03 स्कूटी, अभियुक्त राजीव चौहान व अजय कुमार के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन बिक्री के ₹2200/- नकद व अभियुक्त राजीव चौहान, सचिन कुमार, कृष्णा शेरा, विजय कुमार के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू व बरामद किया गया है।









