थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹75,00,000 कीमत का चोरी का सामान बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 01.08.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्त (1) वासिद खान पुत्र लल्ला खान (2) सुनील कुमार पुत्र भगवंत सिंह (3) विजय सिंह पुत्र वीर सिंह (4) धर्मेंद्र पुत्र श्यामा (5) रघुराज सिंह पुत्र पप्पू कुमार सिंह को ए-313 सेक्टर 69 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 50 बोरे तथा 50 कपड़े कार्टन जिनमें प्रोटीन के डिब्बे, जूते, कपड़े, इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कान की मशीन, बीपी की मशीन, बच्चों के वाईप्स, एक सफेद बोरा जिसमें Flipkart, Amazon के भिन्न-भिन्न आइटम्स जिनकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है, बरामद किया गया है। अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते है, जिसका मुख्य सदस्य वासिद खान है। अभियुक्त वासिद खान अपने साथियों के साथ मिलकर Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों का सामान चोरी कर उन्हें खरीदने व बेचने का कार्य पिछले 3-4 महीनों से कर रहा था। अभियुक्त वासिद खान द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैं अपने साथियों सुनील कुमार, विजय सिंह, तथा डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर यह काम करता था। अभियुक्तगण ने बताया कि हम सबका काम अलग- अलग होता था। डिलीवरी बॉय Flipkart, Amazon कंपनी के हब से डिलीवरी के लिये जाते समय रास्ते में ही सामान को बदल देते थे और उस सामान के स्थान पर कोई दूसरा सस्ता सामान रख देते थे या फिर खाली छोड़ देते थे जिससे सेलर को यह सामान वापस नही मिलता था। डिलीवरी बॉय चोरी व बदले गए सामान को अभियुक्तगण वासिद खान, विजय सिंह व सुनील कुमार के पास लेकर आते थे जिसे वे इन लोगों से खरीदकर ग्राहकों को बेच देते थे।








