Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 01 करोड़ 48 लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 18.08.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 अभियुक्त 1-पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा पुत्र नेपाल सिंह 2-अवनीश कुमार पुत्र स्व0 मुकेश चौहान 3-जितेन्द्र कुमार पुत्र राम खिलाडी 4- सुमित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह 5-अनिल कुमार

पुत्र मुन्ना लाल 6-नीशू चौहान पुत्र स्व0 मुकेश चौहान को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 करोड़ 48 लाख रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त AURA कार बरामद हुई है।

अपराध का तरीका

मुख्य अभियुक्त अवनीश का अपने अन्य तीन साथियों आशीष, आदर्श व भरत के साथ अपना C.A फर्म है। यह लोग इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से पैसा लेकर कार्य करते है। इनके द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर काफी लोगों से पैसे लिया गया है। अवनीश को अपना लगाया गया पैसा वापस नही मिल रहा था

उक्त बरामद किया गया पैसा वादी से आशीष द्वारा इन्वेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर लिया गया था, जिसे अवनीश द्वारा अपने अन्य पाँच साथियों/रिश्तेदारों के साथ मिलकर आशीष की गैराज, सेक्टर-25 नोएडा से योजना बनाकर चोरी कर लिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button