Blog
थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 17/18.08.2026 की रात्रि को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाला एक अभियुक्त अंशु कुमार पुत्र अशोक कुमार को गढ़ी शाहपुर कट से पुश्ता रोड़ पर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। उक्त मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नम्बर DL5SCK0839 है, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को मैक्स अस्पताल सेक्टर-128 नोएडा की पार्किंग से चोरी किया गया था।









