थाना दादरी पुलिस व घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 13.11.2026 को थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा आर.वी. नॉर्थलेंड के पास नई बस्ती मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया

तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल तेजी से मोड़कर श्मशान घाट की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो अपने आपको घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायल बदमाश की पहचान अभियुक्त साजिद उर्फ टिचकले उर्फ सतमोला पुत्र अहमद सईद निवासी मौहल्ला मेवातियान कस्बा व

थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त रिजवान उर्फ काले पुत्र हनीफ बजरंगी निवासी मौहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 व 01 खोखा कारतूस .315 बोर (अभियुक्त साजिद), घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध चाकू (अभियुक्त रिजवान), 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 02 अंगूठी (पीली धातु), 01 चेन (पीली धातु) बरामद की गई हैं। घायल अभियुक्त साजिद उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।









