Blog
आज दिनांक 13.11.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

डिलीवरी कंपनी के ग्राम धूममानिकपुर स्थित वेयरहाउस से 02 पैकेटों में लगभग 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके द्वारा दोनों पैकेटों की स्कैनिंग की गई। स्कैनिंग के दौरान दोनों पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गांजा उड़ीसा से बुक होकर दिल्ली भेजा जाना था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा गांजे को कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









