Blog

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 21 नवंबर, 2026

शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान् की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तीनों तहसीलों में कुल 240 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनशिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच करते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वगणना कार्य के संबंध में संबंधित चार्ज अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वगणना कार्य को निर्धारित समयावधि शत् प्रतिशत पूर्ण कराये।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं ईवीएम की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से जनसामान्य को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 144 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया एवं तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button