Blog

थाना बीटा-2 पुलिस व स्नैचिंग करने वाले बदमाशो के बीच हुयी मुठभेड़ के सम्बन्ध में

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 06.06.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल तो तेजी से चलाते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान राजेन्द्र उर्फ लल्लू उर्फ लीलू पुत्र राधेश्याम निवासी खुशियाल टोला, थाना पटेरवा, जिला गोरखपुर वर्तमान पता साइट-5, कासना, ग्रेटर नोएडा उम्र 26 वर्ष के रुप में हुयी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, थाना कासना क्षेत्र से चोरी 01 अपाचे मोटरसाइकिल, लूटी गयी सोने की चैन व स्नैच किये हुए 03 मोबाइल फोन बरामद हुए है। अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो राह चलते व्यक्तियों से अवैध शस्त्र के बल पर चैन/फोन छीनने की घटनाओं को अन्जाम देते है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 01.06.2026 को गाँव नवादा से एक व्यक्ति से चैन छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके संबंध में थाना बीटा-2 पर अभियोग पंजीकृत है।

Related Articles

Back to top button