Blog

ग्रेटर नोएडा में आज होगा रावण दहन, 65 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट के कुंभकरण के पुतले तैयारी

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी अग्रसेन इंटर कॉलेज में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां बांस-बल्ली कागज की मदद से रावण और कुंभकरण के विशाल पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 65 फीट, जबकि कुंभकरण का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा। इन पुतलों को तैयार करने में एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि पुतलों को बनाने का काम करीब 25 दिन पहले शुरू हो जाता है। पूरी रामलीला के आयोजन पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च होते हैं। आज रात रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button