थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री के 700 रुपये बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20.10.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोहित अवाना पुत्र हृदय अवाना को साई मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह दिल्ली से अलग-अलग व्यक्तियों से गांजा खरीदकर लाता है तथा नोएडा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को छोटे-बड़े पैकेटों में गांजा बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करता है।अभियुक्त थाना सेक्टर-126 नोएडा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से छिनैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त का विवरण-
मोहित अवाना पुत्र हृदय अवाना निवासी ग्राम असगरपुर, सेक्टर-127, थाना सेक्टर-126, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 30 वर्ष।









