पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में कल आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया।सा

थ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए

कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाएगा, जिससे सभी अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दे सकें।









