Blog
दादरी नगर के रहने वाले श्रीमान जितेंद्र भड़ाना जी की सुपुत्री गौरांगी जी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 89.6% लाकर गौतम बुध नगर जिले में द्वितीय स्थान व दादरी नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौरंगी जी मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी की छात्रा है गौरांगी जी का परिवार विशेष रूप से गौरंगी जी की माताजी श्रीमती पारुल जी इस्कॉन की संस्था हरे रामा हरे कृष्णा से जुड़ी हुई है परिवार से वही संस्कार गौरंगी जी को मिले हैं गौरांगी जी व उनकी माताजी को शाल व राम नाम का पटका पहनाकर एवं पंच परिवर्तन की पुस्तक व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया व परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी
इस मौके पर श्रीमान विवेक जी श्रीमान अजय जी व श्रीमान कुलदीप जी श्रीमान प्रभात जी उपस्थित रहे









