Blog

दादरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दादरी में 1 अक्टूबर से अस्पताल का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किए जाने के बावजूद डॉक्टरों के समय पर न पहुंचने का मामला सामने आया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

मुख्य बिंदु:
सुबह 10 बजे के बाद भी कमरा नंबर-1, 2 और 5 में डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले।

डॉक्टरों के इंतजार में मरीज परेशान और इधर-उधर भटकते नजर आए।

डॉक्टरों की अनुपस्थिति का जीपीएस लोकेशन सहित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सवाल उठ रहा है कि जब अस्पताल का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित है, तो इसके बाद भी चिकित्सक अपने कक्षों में क्यों मौजूद नहीं थे?

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button