Blog

नूरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराई रोड़ी-डस्ट की ढुलाई, गाड़ी साफ कराने का भी आरोप

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा: दादरी तहसील क्षेत्र के नूरपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला सामने आया है।

कड़ी धूप में मासूम बच्चों से स्कूल के बाहर सड़क पर पड़ी रोड़ी-डस्ट की ढुलाई कराए जाने का आरोप।

बच्चों से अध्यापकों की गाड़ी साफ कराने के दृश्य भी वीडियो में कैद होने का दावा।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की बात कही जा रही है।

शिकायत करने पहुंचे युवक ने शिक्षकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

मामले को लेकर जांच और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी।

Related Articles

Back to top button