Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत शातिर चोरो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कब्जे से एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु ,तीन जोड़ी पायल सफेद धातु ,एक जोड़ी तोड़ा बच्चों का सफेद धातु ,सात कंगन बच्चों के सफेद धातु ,चार जोड़ी बिछुए सफेद धातु ,कुर्ते के बटन सफेद धातु, 163 ग्राम पिघली हुई सफेद धातु ,एक गले का सेट पीली धातु ,तीन हथफूल पीली धातु, एक गले का नैकलेश पीली धातु, एक टोप्स पीली धातु, एक जोडी कानो की टोप्स पीली धातु,18 ग्राम पिघली हुई पीली धातु ,कुल दो लाख रूपये नगद बरामद |
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.09.2026 को आवेदक शमीम अहमद पुत्र श्री रफीक अहमद निवासी पुराना कठैहरा रोड निकट भीम दूध की डेरी दादरी गौतम बुद्ध नगर द्वारा अपने घर की अलमारी मे रखे कुछ सोने एंव चांदी के आभूषण किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 467/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त दर्ज कराया गया था |
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 06.10.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा शातिर चोरो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्त 1. आमिर पुत्र इराफान उम्र लगभग 28 वर्ष निबासी फैज- ए -आम मदरसा के पास पुराना कठैङा रोड थाना दादरी जिला गौतमबुद्दनगर 2. सादाब पुत्र शमसाद उम्र 31 वर्ष निवासी मेवों की चौपाल गौतमपुरी थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर को कठैङा तिराहे से किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से मु0अ0सं0 467/26 धारा 305 बीएनएस से सम्बंधित एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु ,तीन जोड़ी पायल सफेद धातु ,एक जोड़ी तोड़ा बच्चों का सफेद धातु ,सात कंगन बच्चों के सफेद धातु ,चार जोड़ी बिछुए सफेद धातु ,कुर्ते के बटन सफेद धातु, 163 ग्राम पिघली हुई सफेद धातु ,एक गले का सेट पीली धातु ,तीन हथफूल पीली धातु, एक गले का नैकलेश पीली धातु, एक टोप्स पीली धातु, एक जोडी कानो की टोप्स पीली धातु,18 ग्राम पिघली हुई पीली धातु ,कुल दो लाख रूपये नगद बरामद | बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में बढोतरी धारा 317(2),331(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी |

Related Articles

Back to top button