
गौतमबुद्धनगर 03 अक्टूबर, 2026
जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. के. सिरोहा एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।









