Blog

दादरी को विकास की बड़ी सौगात, 80 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

सुंदर लाल शर्मा गौतमबुद्ध नगर

दादरी। दादरी नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक और नगर पालिका चेयरमैन ने नगर की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में दादरी को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।

नगर में करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा। इससे दादरी और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी और इलाज के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर नोएडा जाने की आवश्यकता कम होगी।

इसके अलावा दादरी में बिजली संकट से राहत के लिए नया बिजली घर बनाए जाने की योजना है। युवाओं और छात्रों के लिए चिटहेरा में स्टेडियम तथा कोचिंग सेंटर भी तैयार किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दादरी में रोजाना लगने वाले जाम से राहत के लिए चौड़ीकरण सहित अन्य यातायात सुधार कार्यों पर भी जोर दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के अनुसार इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद दादरी के लोगों को कई सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button